♦ पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह चंद्रमा है
♦ चंद्रमा की सतह और उसकी आंतरिक स्थिति का अध्ययन करने वाला विज्ञान सेनेनोलॉजी कहलाता है

♦ चंद्रमा पर धूल के मैदान को शांति सागर कहते हैं
♦ चंद्रमा को जीवाश्म ग्रह कहा जाता है
♦ चंद्रमा सूर्य रोशनी से चमकता है
♦ पृथ्वी अपने 23.50 अक्ष पर झुकी है
♦ जब सूर्य भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर होता है तब उत्तरी समशीतोष्ण क्षेत्र में वसंत ऋतु होती है
♦ जब सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर होता है तो उत्तरी समशीतोष्ण क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु होती है
♦ जब सूर्य दोबारा भूमध्य रेखा पर वापस आता है, तब उत्तरी समशीतोष्ण क्षेत्र में शरद ऋतु होती है
♦ जब सूर्य मकर रेखा के ऊपर होता है तब उत्तरी समशीतोष्ण क्षेत्र में शीत ऋतु होती है
♦ पृथ्वी की परिक्रमण गति से साल बनते हैं
♦ सूर्य की परिक्रमा करने में पृथ्वी को 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेंड यानी 365 दिन 6 घंटे समय लगता है
♦ पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा करने में लगे वक्त को सौर वर्ष कहते हैं
♦ प्रत्येक सौर वर्ष या कैलेंडर वर्ष में 6 घंटे समय बढ़ जाता है

No comments:
Post a Comment