देश को आगे बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार ने डिजिटल पेमेंट के लिये नये ऐप की शुरुआत की...
(BHIM-भारत इंटरफेस फॅार मनी)
भीम ऐप केंद्र सरकार की संस्था नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा निर्मित और संचालित है यह संस्था केंद्रीय रिजर्व द्वारा रेगुलेटेड है ।
इस ऐप के जरिए कैशलेस ट्रॅाजेक्शन को गांव -गांव तक पहुंचाया जायेगा जिससे देश में पहले से मौजूद ईवालेट कंपनियां जैसे पेटिएम, फ्रीचार्ज, मोबीक्विक को कड़ी चुनौती मिलना तय है।
भीम ऐप और पेटीएम में अन्तर -
भीम एप सीधे बैंक खाते से जुड़ा रहता है वहीं पेटीएम मे आप अपने बैंक खाते से पैसे ट्रॅासफर करते है।
पेटीएम ऐप को स्मार्टफोन अथवा कम्प्यूटर में चलाया जा सकता है जिससे आनलाइन शाँपिंग के सभी पोर्टल पर भुगतान किया जाता है जिसके लिए इंटरनेट कनेक्शन होना आवश्यक है।
वहीं भीम ऐप के जरिए पेमेंट करने के लिये इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती ।
भीम ऐप आपका ट्रांजेक्शन सीधे सेलर और बैंक खाते के बीच करता है जबकि पेटीएम बैंक खाते की जानकारी अपने पास रखता है और थर्ड पार्टी बनकर ट्रांजेक्शन करता है ।
पेटीएम ऐप सर्विस इस्तेमाल करने के लिये कंपनी यूज़र पर किसी तरह का चार्च लगाने के लिये मुक्त है पेटीएम पर पैसा रीचार्ज करने के लिये यूजर अपने बैंक खाते से पैसा ट्रॅासफर करता है जिस पर बैंक अपना चार्ज लगाता है वहीं आपकी खरीदारी के लिये एक बार फिर पेटीएम बैंक के पेमेंट गेटवे पर जाता है जिससे दोबारा चार्ज लगाया जा सकता है
इसके तुलना में भीम ऐप जादा आसान है
भीम एप बिना अपने पास पैसा ट्रॅासफर किये खरीदारी कराता है जिससे बैंकिंग चार्ज सिर्फ एक बार लगाये जाने की गुंजाइश है।
भीम ऐप- यूजर एक से अधिक बैंक खातों को जोड़ सकता है और अपना कैशलेस ट्रांजैक्शन कर सकता हैं
पेटीएम- एक यूजर सिर्फ एक बैंक खाते को जोड़ पाएगा जिससे उसका आईडी निर्धारित होगा, दूसरा खाता जोड़ने के लिए उसे दूसरे मोबाइल पर एक बार फिर से पेटीएम ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा

No comments:
Post a Comment