•इन्टरनेट बैंकिंग के लिये आपको जारी किया गया पासवर्ड किसी अन्य को न बताएं, ये पासवर्ड आपके बैंक खाते की चाबी है.
•आप अपने पासवर्ड को कहीं लिख कर ना रखें, इससे इसके किसी अन्य के हाथों मे जाने की सम्भावना बढ़ जाती है.
•इन्टरनेट बैंकिंग का लिंक हमेशा बैंक की वेबसाइट पर जाकर ही खोलें, किसी अन्य द्वारा भेजे गए ईमेल, एसएमएस इत्यादि से प्राप्त लिंक से कभी भी इन्टरनेट बैंकिंग का प्रयोग न करें.
•किसी भी व्यक्ति के फोन करने पर उसे अपने बैंक खाते का पासवर्ड, या अन्य गुप्त जानकारियां न बताएं.
•बैंक से लेन देन के दौरान आपको अस्थाई पासवर्ड भी भेजा जायेगा, यह सिर्फ एक समय के उपयोग के लिये होगा. इसे भी किसी अन्य को न बताएं.
•इन्टरनेट बैंकिंग खाते के प्रयोग के बाद उसे 'लोग आउट' कर दें.
•अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जरुर बैंक मे दर्ज करवाएं, जिससे आपके खाते मे होने वाले सभी लेन-देन की सुचना तुरंत आपको मिल जायेगी.
•अपने डेबिट कार्ड, एटीएम् इत्यादि को संभल कर रखें, खो जाने पर तुरंत बैंक को सूचित करें.
•अपने ब्राउजर मे इन्टरनेट बैंकिंग के प्रयोग के समय ध्यान दें की एड्रेस बार का रंग हरा हो गया है, एड्रेस में
https है न की सिर्फ http और पैडलाक (ताले का चिह्न) दिखाई दे रहा है या नहीं. ये सभी सुरक्षित लेनदेन के लिए आवश्यक हैं. इनके बिना ऑनलाइन लेनदेन ना करें. पैडलाक पर क्लिक करके आप उस वेबसाइट का सुरक्षा प्रमाण पत्र देख सकते हैं.
•हमेशा आपके बैंक की वेबसाइट का सही एड्रेस टाइप करें और उस पर ध्यान भी दें. जैसे की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ऑनलाइन बैंकिंग की वेबसाइट है
•लाटरी या किसी इनाम सम्बन्धी इ-मेल एसएमएस इत्यादि से से भी बचें. इनका उत्तर कभी न दें और फ़ौरन डिलीट कर दें. आप इनकी शिकायत उस संस्था में भी कर सकते हैं जहाँ से ये इ-मेल आने का दावा करते हैं.
•आपने कंप्यूटर अथवा लैपटॉप को हमेशा नये एंटी-वायरस से युक्त रखें, क्यों कि वायरस और अन्य मालवेयर आपके कंप्यूटर और आपके इन्टरनेट उपयोग की जानकारी हेकर को भेज सकता है
•किसी भी प्रकार की जानकारी या संदेह होने पर बैंक के फोन नंबर पर कॉल करके तुरंत सुचना दें.


No comments:
Post a Comment